छठ महापर्व को देखते हुए राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और ग्राम कचहरियों के जन प्रतिनिधियों के तीन माह के नियत (मासिक) भत्ते के भुगतान के लिए 137.03 करोड़ की राशि जारी की है। यह राशि सप्तम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत की गई है।