मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भू-जल संरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार जल्द नई भू-गर्भ जल नीति तैयार करेगी।
भू-जल संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया है। बिहार भू-जल (प्रबंधन एवं विनियमन) अधिनियम-2026' लाने की प्रक्रिया तेज होगी। भू-जल के अनियंत्रित दोहन पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा।
वर्षा जल संचयन और भू-जल रिचार्ज गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। सभी विभागों के समन्वय से मजबूत भू-जल प्रबंधन तंत्र विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधनों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुरानी जल संरचनाओं के बेहतर रखरखाव और प्रभावी प्रबंधन पर भी जोर दिया गया। आने वाली पीढ़ियों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।
#Bihar
Fatehpur, Gaya | Jun 22, 2026