दिल्ली के बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी ने झारखंड के छात्र आंदोलन को लेकर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है।
रविंद्र नेगी ने जंतर-मंतर पर नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान का जिक्र करते हुए सवाल किया कि अगर छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने की बात है, तो वह झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर चुप क्यों हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "नसीरुद्दीन जी, क्या आपके मुंह में भी हड्डी अटक गई है? आप झारखंड के बारे में क्यों नहीं बोल रहे हैं?"
झारखंड में जारी छात्र आंदोलन को लेकर बॉलीवुड की चुप्पी पर यह बयान एक नए राजनीतिक विवाद को जन्म दे रहा है।
#RavindraNegi #NaseeruddinShah #Jharkhand #StudentProtest #JantarMantar #BJP
Sasaram, Rohtas | Aug 14, 2026