
#राठ: अपनी शादी के लिए लड़की देखकर लौटे युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
राठ। कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव की नाली में लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट से आहत युवक ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों के अनुसार, बहपुर निवासी प्रीतम कुशवाहा के छोटे भाई आनंद कुमार (22) शुक्रवार को धनौरी गांव लड़की देखने गया था। रात करीब 9:30 बजे घर लौटने के बाद वह गांव की नाली में लघुशंका करने लगा, इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई।
बताया जा रहा है कि इस घटना से आहत होकर आनंद ने देर रात कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका पाया, जिससे घर में कोहराम मच गया।
परिवार ने आरोप लगाया है कि मारपीट से मानसिक रूप से आहत होने के कारण युवक ने यह कदम उठाया। जबकि ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक शराब का लती था।
वहीं, पुलिस के अनुसार अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
📢 आपकी क्या राय है इस घटना पर? कमेंट में जरूर बताएं
👍 खबर पसंद आए तो Like करें
🔁 Share करें ताकि सच सब तक पहुंचे
📲 ऐसे ही अपडेट के लिए Follow करें
#RathNews #Hamirpur #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #LocalNews #Bundelkhand #Justice #TrendingNews
Rath, Hamirpur | Jul 19, 2026