⚡ वेतन में 10 दिन की कटौती से नाराज संविदा कर्मी, एसडीओ से हुई वार्ता
जसवंतनगर के राजमार्ग स्थित बिजलीघर में कार्यरत संविदा कर्मियों ने वेतन में 10 दिन की कटौती किए जाने पर नाराजगी जताई। कर्मचारी अपनी समस्या लेकर एसडीओ राजेश कुमार से वार्ता करने पहुंचे।
एसडीओ ने राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश देते हुए छोटे-बड़े बकायेदारों पर प्रभावी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि राजस्व वसूली में सुधार होने पर वेतन कटौती की भरपाई की जाएगी।
हालांकि, एसडीओ राजेश कुमार ने धरना-प्रदर्शन से इनकार करते हुए कहा कि कर्मचारियों के साथ सामान्य बैठक हुई थी और उनकी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान किया गया है।
💬 आपका क्या कहना है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
📍 जसवंतनगर, इटावा (उत्तर प्रदेश)
#DPSChannel #Jaswantnagar #Etawah #MohammadAsifKhan #बिजली