#कांग्रेस_ने_वार्ड_प्रभारी_नियुक्त_किए..
भरतपुर। आगामी निकाय चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भरतपुर ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी को मजबूती प्रदान करने, कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिकाधिक प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भरतपुर नगर निगम में वार्डवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सूपा के निर्देशानुसार जिला संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने यह सूची जारी की है। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त सभी प्रभारियों को तुरंत प्रभाव से अपने-अपने आवंटित वार्डों में जाकर कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पूर्व पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निकाय चुनावों में पार्टी को धरातल पर मजबूती मिल सके। साथ ही सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया है।