सिर्फ 2 मिनट की देरी... और टूट गया डॉक्टर बनने का सपना! NEET से वंचित हुईं 3 छात्राएं
विदिशा में NEET परीक्षा के दौरान तीन छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गईं। दो छात्राएं बारिश और रास्ते में वाहन पंचर होने के कारण करीब 2 मिनट देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचीं, जबकि एक छात्रा पुराना एडमिट कार्ड लेकर पहुंची। निर्धारित नियमों के चलते तीनों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिल सकी। इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में समय की पाबंदी और दस्तावेजों की जांच के महत्व को सामने ला दिया।
📚 क्या सिर्फ 2 मिनट की देरी पर छात्रों को मौका मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
Hashtags
#NEET2026 #Vidisha #NEETExam #MPNews #EducationNews #BreakingNews #StudentLife