#नोखा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 609 पुड़ियों में भरी स्मैक बरामद
नोखा पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए मोहनपुरा बास स्थित एक किराए के मकान से 609 पुड़ियों में भरी 58 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी रामस्वरूप को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सीआई अरविंद भारद्वाज के निर्देशन एवं सब इंस्पेक्टर मोहनलाल मीणा के नेतृत्व में हुई छापेमारी में सामने आया कि आरोपी छोटी-छोटी पुड़ियों में स्मैक भरकर बेचता था। पुलिस मामले की जांच कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।