बहन की शादी का न्योता देने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
झारखंड के गोड्डा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपनी बहन की 1 जुलाई को होने वाली शादी का निमंत्रण देने जा रहे थे। तेज रफ्तार और ओवरटेक की होड़ में हुई इस दुर्घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Godda #RoadAccident #Jharkhand #BreakingNews #RoadSafety #Accident #ETVBharat #SadNews #GoddaNews #JharkhandNews #newstel