प्रातः लगभग 08:00 बजे नियमित गश्त के दौरान कालिका पेट्रोलिंग प्रभारी सीआई श्रीमती सुनीता गुर्जर द्वारा सूचना दी गई कि तीन नाबालिग बालिकाओं का कुछ अज्ञात स्कूटी सवार युवक पीछा कर रहे हैं तथा उन्हें चॉकलेट देने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
सूचना प्राप्त होते ही कालिका पेट्रोलिंग टीम, जिसमें एएसआई श्यामा, महिला कांस्टेबल बीना 1095 तत्काल मौके पर पहुँची।मौके पर ज्ञात हुआ कि एक 5 वर्षीय सुश्री सरस्वती पिताजी का नाम गणपत गर्ग, एक 6 वर्षीय सुश्री शिवानी पिताजी का नाम चंपालाल ओड तथा एक 8 वर्षीय बालिका मनीषा पिताजी का नाम गणपत गर्ग निवासी झांझरिया तालाब कच्ची बस्ती प्रताप नगर पैदल विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आए तथा उन्हें चॉकलेट देने का लालच देकर अपने साथ चलने के लिए कहने लगे। बालिकाओं द्वारा मना करने पर उक्त युवकों ने लगभग आधा किलोमीटर तक उनका पीछा किया तथा कहने लगे कि "ऐसे नहीं