Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

सारण जिले के रिविलगंज अंचल में नई अंचल अधिकारी (सीओ) के रूप में रवीना गुप्ता ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान अंचल अधिकारी कौशल कुमार से विधिवत प्रभार लिया। इस अवसर पर अंचल कार्यालय परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानांतरित अंचल अधिकारी कौशल कुमार को भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, नई अंचल अधिकारी रवीना गुप्ता का अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के लिए अंचल कार्यालय में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित की जाएगी।

Chapra, Saran | Jul 9, 2026