
योग जीवन जीने की कला, निरोगी जीवन का सबसे सशक्त माध्यम : आशुतोष त्रिवेदी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एन.आर. पब्लिक स्कूल में भाजपा सोरों देहात मंडल ने आयोजित किया योग कार्यक्रम
सोरों शूकरक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एन.आर. पब्लिक स्कूल, सोरों में भाजपा सोरों देहात मंडल के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
योग सत्र का संचालन पतंजलि योग पीठ के योग शिक्षक रामरक्षपाल सिंह ने किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों का प्रदर्शन करते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल प्रवासी आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह हमें शारीरिक शक्ति के साथ मानसिक स्पष्टता भी प्रदान करता है। योग का उद्देश्य केवल शरीर को लचीला बनाना नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों के सामने व्यक्ति को मजबूत और संतुलित बनाना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग हमें स्वयं से जुड़ने और अपनी ऊर्जा को पहचानने का अवसर देता है।”
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि “आज योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है और इसका जन्मदाता भारत है। योग के माध्यम से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को निरोगी, स्वस्थ और सकारात्मक जीवन प्रदान करता है।”
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक कुलदीप शर्मा (बॉबी), अमित शर्मा, राजीव तिवारी, पी. सिंह, जतिन जौहरी, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जयप्रकाश बघेल, पवन ठाकुर, सौरभ पाठक, सुशील कुमार, पाली कुमार, नगेन्द्र सिंह, जगत प्रसाद बघेल, अवधेश यादव, सुमित यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की जानकारी भाजपा मंडल प्रवासी आशुतोष त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष दीपक ठाकुर, मंडल महामंत्री इंद्रपाल सिंह एवं सुनील राजपूत द्वारा दी गई।