
🚨🔥 RVSKVV भर्ती घोटाले पर छात्रों का बड़ा विस्फोट! 🔥🚨
कुलगुरु के अधिकार सीज करने की मांग, नई भर्तियों पर रोक को लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंचा मामला!
ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय (RVSKVV) में भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्रों और अभ्यर्थियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। भर्ती में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच के बीच नई भर्तियों के विज्ञापन जारी होने को लेकर छात्रों ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि 15 मई 2026 को मध्यप्रदेश शासन द्वारा उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं, लेकिन जांच लंबित होने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विज्ञापन क्रमांक 34th, 35th और 39th के जरिए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
🔥 छात्रों का सवाल—जब जांच चल रही है तो नई भर्ती क्यों?
अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि जांच समिति में ही Conflict of Interest से जुड़े सदस्य मौजूद हैं, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
⚡ छात्रों की 5 बड़ी मांगें
🔴 जांच 30 दिवस में पूरी कर रिपोर्ट विधानसभा में रखी जाए।
🔴 जांच पूरी होने तक सभी नई भर्तियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
🔴 निष्पक्ष जांच के लिए धारा 14(7) के तहत कुलगुरु के अधिकार सीज कर वरिष्ठ निष्पक्ष अधिकारी को प्रभार दिया जाए।
🔴 जांच समिति का पूर्ण पुनर्गठन किया जाए।
🔴 दोषियों पर FIR, वसूली और लोकायुक्त कार्रवाई की जाए।
📢 ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और प्रमुख सचिव को भी भेजी गई है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जांच पूरी होने से पहले नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर शासन क्या फैसला लेता है? क्या छात्रों की मांग पर कुलगुरु के अधिकार सीज होंगे? और क्या कथित भर्ती अनियमितताओं की जांच तय समय में पूरी होगी?
RVSKVV भर्ती मामला अब विधानसभा की चौखट तक पहुंच चुका है—आगे क्या होता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।