
Vande Bharat news : FARDIBAD BREAKING NEWS -प्रवीण कुमार /कोसीकलां / मथुरा
दूध के बहाने पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक, 50 भेड़-बकरियां लेकर फरार हुए लुटेरे, 7 चरवाहे सड़क पर गिरे
कोसीकलां (मथुरा) / फरीदाबाद बॉर्डर - इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना कोसीकलां क्षेत्र से सामने आई है। जहां दूध मांगने के बहाने 7 चरवाहों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर करीब 50 भेड़-बकरियां लूट ली गईं। कोल्ड ड्रिंक पीते ही सातों चरवाहे सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़े।
क्या है पूरा मामला -
जानकारी के मुताबिक 7 चरवाहे अपनी करीब 50-60 भेड़-बकरियों के साथ कोसीकलां क्षेत्र से पैदल फरीदाबाद की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे दूध मांगा।
चरवाहों ने दूध देने से मना किया तो आरोपियों ने कहा कि दूध मत दो, कोल्ड ड्रिंक पी लो। भरोसे में लेकर सभी 7 चरवाहों को कोल्ड ड्रिंक पिला दी गई।
बताया जा रहा है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पीते ही सातों की हालत बिगड़ने लगी, चक्कर आए और सभी सड़क किनारे अचेत होकर गिर पड़े। जब तक उन्हें होश आया, तब तक उनकी करीब 50 भेड़-बकरियां गायब थीं।
कोसीकलां से फरीदाबाद पहुंचे, अस्पताल में भर्ती -
घटना के बाद राहगीरों ने सभी बीमार चरवाहों को संभाला और फरीदाबाद के अस्पताल में भिजवाया। जहां 7 लोगों का इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन अभी भी बेहोशी और कमजोरी की शिकायत है। डॉक्टरों का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक में किसी नशीले पदार्थ की आशंका है, जांच की जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी -
पीड़ित चरवाहों की शिकायत पर कोसीकलां पुलिस और फरीदाबाद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
क्षेत्र में इस तरह की लूट की घटना से पशुपालकों में दहशत है। लोगों का कहना है कि पहले भी इस हाईवे पर इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं।
Hodal, Palwal | Aug 22, 2026