
रुड़की विधानसभा में एक और दावेदार की दस्तक- जनसेवा के बाद अब चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी,शशांक जिंदल ने खोला कैंप कार्यालय,निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी..
प्रिंस शर्मा रुड़की/हिंदुस्तान समाचार।।
रुड़की विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल अभी से तेज होने लगी है। भाजपा और कांग्रेस के संभावित दावेदारों के बीच अब व्यापारिक जगत से जुड़े शशांक जिंदल ने भी चुनावी मैदान में उतरने के संकेत देकर राजनीतिक चर्चाओं को गर्मा दिया है। शशांक जिंदल ने रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में अपना कैंप कार्यालय तैयार किया है। चर्चा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक सकते हैं। खास बात यह है कि शशांक जिंदल लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं और अब उनकी चुनावी दावेदारी को लेकर शहर में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रुड़की विधानसभा की सियासत में 2027 के चुनाव से पहले नए चेहरे और नए समीकरण सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख व्यापारी शशांक जिंदल का नाम भी चुनावी चर्चाओं में तेजी से उभर रहा है। शशांक जिंदल ने रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में अपना कैंप कार्यालय बनाया है जिसे उनकी आगामी राजनीतिक सक्रियता के लिहाज से अहम माना जा रहा है।शशांक जिंदल पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों के बीच अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। उनके कार्यालय से पहले भी सामाजिक गतिविधियां संचालित होती रही हैं। इनमें जरूरतमंद लोगों के लिए आंखों के निशुल्क जांच एवं उपचार शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप और जनसरोकार से जुड़े अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। अब विधानसभा चुनाव की दावेदारी और कैंप कार्यालय की शुरुआत ने उनके राजनीतिक इरादों को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि शशांक जिंदल 2027 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच उतरने की तैयारी कर रहे हैं। व्यापारिक जगत से राजनीति की ओर बढ़ते उनके इस कदम को रुड़की विधानसभा के बदलते राजनीतिक समीकरणों के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि उनकी ओर से चुनावी रणनीति और संभावित मुद्दों को लेकर अभी विस्तृत तस्वीर सामने आनी बाकी है। फिलहाल सवाल यह है कि क्या शशांक जिंदल अपने सामाजिक कार्यों और जनसंपर्क के दम पर रुड़की विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मजबूत चुनौती पेश कर पाएंगे। इसका जवाब आने वाला वक्त देगा।