अबोहर नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
अबोहर के कंधवाला रोड स्थित मलूकपुरा माइनर नहर से शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और समाज सेवी संस्था ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम एक राहगीर ने मलूकपुरा माइनर नहर के पानी में एक शव को फंसे हुए देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना 'नर सेवा नारायण सेवा समिति' के सेवादारों को दी। सूचना मिलते ही समिति के सेवादार बिट्टू नरूला अपने सहयोगी सोनू ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत थाना नंबर-2 की पुलिस को मामले की जानकारी दी।
Abohar, Fazilka | Jul 11, 2026