23 जून को गल्ला-तिलहन व्यापारी संघ द्वारा हड़ताल का आह्वान किया गया है। सहायक संचालक तथा सचिव कृषि उपज मण्डी रीवा विष्णु कुमार शुक्ला ने बताया है कि व्यापारियों के हड़ताल में रहने के कारण 23 जून को कृषि उपज मण्डी करहिया तथा जिले की अन्य मंडियों में अनाज, तिलहन और दालों की खरीद-बिक्री नहीं होगी। उन्होंने किसान भाईयों से 23 जून को मण्डी न आने की अपील की है। हड़ताल के बाद 24 जून से मण्डी में अनाजों की नियमित खरीद बिक्री होगी।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#JansamparkMP #रीवा #Rewa