
**भरतपुर की बहू शिवानी सिंघल ने बढ़ाया जिले का गौरव, RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में प्राप्त की 5वीं रैंक**
भरतपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित अत्यंत प्रतिष्ठित एवं उच्च ग्रेड-पे वाली **असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) विषय – EAFM (Economic Administration and Financial Management)** परीक्षा में भरतपुर की बहू **शिवानी सिंघल पत्नी निमित गोयल** ने राज्य स्तर पर **5वीं रैंक** प्राप्त कर जिले एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
शिवानी सिंघल प्रारम्भ से ही मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। अपनी मेहनत, लगन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। वर्तमान में वे **राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर बेंच** में **कनिष्ठ न्यायिक सहायक (Junior Judicial Assistant)** के पद पर कार्यरत हैं।
शिवानी के पति **निमित गोयल** भी राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर बेंच में **माननीय न्यायाधिपति के निजी सहायक (Personal Assistant)** के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके ससुर **विनोद गोयल** भरतपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में **वरिष्ठ मुंसरिम** के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके देवर **विनीत गोयल** **पीए, बाल न्यायालय भरतपुर** में पदस्थापित हैं।
शिवानी सिंघल की इस शानदार उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, न्यायिक अधिकारियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
यह सफलता न केवल शिवानी सिंघल की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भरतपुर जिले की बेटियों और बहुओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
शिवानी सिंघल जी की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने तथा वे शिक्षा जगत में नए आयाम स्थापित करें। 🎉💐🌹