
बीकानेर में बच्चे के जन्म के बाद किडनी फेलियर की शिकार हुई महिलाओं के बारे में राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिंवसर के बयानों ने राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। विपक्षी कांग्रेस ने इन बयानों को संवेदनहीन बताया है।
बीकानेर के प्रिंस विजय सिंह मेमोरियल अस्पताल का दौरा करते हुए, जहां इस हफ्ते पांच महिलाओं में इस बीमारी का पता चला, मंत्री ने कहा कि भर्ती के समय सभी पांचों महिलाएं अस्वस्थ थीं। यह टिप्पणी कोटा में प्रसव के बाद किडनी फेलियर से पांच महिलाओं की मौत के कुछ दिनों बाद आई है, जिस मामले में सरकार ने रिपोर्ट मांगी है।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा, “महिलाएं गंभीर हालत में आई थीं। प्रिंसिपल साहब, आप बताइए, गर्भवती महिलाएं किस हालत में आई थीं? पैदल आई थीं या नाचते हुए आई थीं?”
उन्होंने आगे कहा, “हेल्थकेयर वर्कर हर दिन कई जानें बचाते हैं, लेकिन ऐसी कोशिशों पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता। हम इतनी जानें बचाते हैं, फिर भी आप उसका जिक्र नहीं करते। आप सिर्फ मौत की दरों पर ध्यान देते हैं। 1000 मरीजों में से शायद दो की मौत हो जाए, जबकि बाकी ठीक होकर घर चले जाते हैं, आप उस बारे में बात नहीं करते।”
Namkum, Ranchi | Jun 13, 2026