ऋतु खण्डूडी भूषण ने राम माधव से की मुलाकात
📍 नई दिल्ली | 12 अक्टूबर 2026
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई दी।
इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को दर्शाने वाली तीन पुस्तकें भेंट कीं।
📚 भेंट की गईं पुस्तकें
▪️ कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष
▪️ Vibrant Birds of Kotdwar
▪️ उत्तराखंड की लोककला ‘रम्माण’ पर आधारित पुस्तक
इसके बाद ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग से भी शिष्टाचार भेंट की।