
डबवाली में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौ,तः दोस्त गंभीर घायल, बाइक से जा रहे थे दोनों, मृतक 8 माह की बेटी का पिता...
सिरसा जिले में एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक हरप्रीत सिंह की मौ।त हो गई, जबकि उनका दोस्त गुरसेवक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गांव सांवतखेड़ा के पास भारतमाला पुल पर हुई। घायल गुरसेवक सिंह को बेहतर उपचार के लिए एम्स बठिंडा रेफर किया गया है।
मृतक हरप्रीत सिंह नीलावाली के रहने वाले थे और मंडी डबवाली स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में मैकेनिक का काम करते थे। 14 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे, हरप्रीत अपने दोस्त गुरसेवक सिंह के साथ बजाज सिटी-100 मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव नीलावाली से मंडी डबवाली जा रहे थे।
जब वे सांवतखेड़ा से आगे भारतमाला पुल के पास पहुंचे, तो सिरसा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरप्रीत और गुरसेवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर सरकारी अस्पताल डबवाली ले गया।
#sirsa #viral #instareels #instagood #reelsinstagram #instagod #accident
#police #AccidentNews
Sirsa, Sirsa | Aug 15, 2026