
बिग ब्रेकिंग: दुष्यंत गौतम बने सिक्किम के नए राज्यपाल।
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों के राज्यपालों में बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
दुष्यंत गौतम सिक्किम के मौजूदा राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की जगह लेंगे। माथुर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ये नियुक्तियां कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।
गौतम को संगठनात्मक अनुभव का धनी नेता माना जाता है। भाजपा में लंबे समय तक राष्ट्रीय महासचिव रहने के बाद उन्हें यह संवैधानिक जिम्मेदारी मिली है।
उधर उत्तराखंड से लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के स्थान पर मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा और डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।
#DushyantGautam #SikkimGovernor #SikkimNews #Uttarakhand #DhalSinghBisen #GurmeetSingh #GovernorAppointment #PresidentMurmu #OmPrakashMathur #BJP #BreakingNews #UttarakhandNews #Dehradun #दुष्यंतगौतम #सिक्किम #राज्यपाल #उत्तराखंड #ढालसिंहबिसेन #गुरमीतसिंह #राष्ट्रपति