Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

अभियान “मैदान 2.0” के तहत एंटी नाकोटिक्स सेल की टीम ने करीब 13 लाख रुपए कीमत की 260 ग्राम शुद्ध हेरोइन (स्मैक) के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार। डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस महानिरिक्षक अम्बाला मण्डल, अम्बाला छावनी श्री पंकज नैन के नेतृत्व में जिले में नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “मैदान 2.0” के तहत जिला पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नाकोटिक्स सेल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक युवक को करीब 13 लाख रुपए कीमत की 260 ग्राम शुद्ध हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नाकोटिक्स सेल के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घोड़ो पीपली के सरकारी स्कूल के रास्ते टापू माजरी की ओर हेरोइन की खेप पहुंचाने वाला है। इस सूचना पर उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए घोड़ो पीपली पुलिस चौकी से बैरिकेड्स लेकर सरकारी स्कूल के मुख्य द्वार के सामने नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। सामने पुलिस को देखकर उसने अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर वापस भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ पर जिसकी पहचान सहारनपुर के गांव नगला निवासी युनुस पुत्र इमरान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी से 260 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है

अभियान “मैदान 2.0” के तहत एंटी नाकोटिक्स सेल की टीम ने करीब 13 लाख रुपए कीमत की 260 ग्राम शुद्ध हेरोइन (स्मैक) के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार। डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस महानिरिक्षक अम्बाला मण्डल, अम्बाला छावनी श्री पंकज नैन के नेतृत्व में जिले में नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “मैदान 2.0” के तहत जिला पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नाकोटिक्स सेल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक युवक को करीब 13 लाख रुपए कीमत की 260 ग्राम शुद्ध हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नाकोटिक्स सेल के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घोड़ो पीपली के सरकारी स्कूल के रास्ते टापू माजरी की ओर हेरोइन की खेप पहुंचाने वाला है। इस सूचना पर उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए घोड़ो पीपली पुलिस चौकी से बैरिकेड्स लेकर सरकारी स्कूल के मुख्य द्वार के सामने नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। सामने पुलिस को देखकर उसने अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर वापस भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ पर जिसकी पहचान सहारनपुर के गांव नगला निवासी युनुस पुत्र इमरान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी से 260 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है - Jagadhri News