मिर्जापुर–झिंगुरा रेलखंड पर रेल परिचालन बहाल, सुबह 4 बजे से दौड़ने लगीं ट्रेनें
मिर्जापुर। मिर्जापुर–झिंगुरा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से बाधित रेल परिचालन देर रात तक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बहाल कर दिया गया। बुधवार सुबह 3:36 बजे ट्रायल लोको इंजन का सफल परीक्षण किया गया। इसके बाद सुबह 4 बजे से रेल यातायात सामान्य हो गया।
रेल प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 04064, 12141 और 22177 अब अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होंगी। वहीं, रेक उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रेन संख्या 13309 (11 नवंबर) निरस्त रहेगी।
#Mirzapur #Jhingura #RailwayNews #TrainUpdate #IndianRailways #मिर्जापुर #रेलवे #रेलयातायात #TodayMirzapurNews