
* *ज्योतिष जगत में एतिहासिक पहचान बनी पटना बिहार की आचार्या सुश्री काजल कुमारी (गार्गी)*
*पटना।* कहते हैं प्रतिभा उम्र नहीं देखती, और इस बात को सच कर दिखाया है पटना की बेटी आचार्या सुश्री काजल कुमारी (गार्गी) ने। 21 वर्ष की छोटी उम्र में ही उन्होंने ज्योतिष के क्षेत्र में ऐसी ऐतिहासिक पहचान बनाई है, जिसकी चर्चा आज पूरे बिहार में हो रही है। ये पांच भाषाओं की ज्ञाता हैं तथा ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें ज्योतिष विशारद, ज्योतिष शिरोमणि, ज्योतिष भास्कर, ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर और ज्योतिष मार्तंड जैसे सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। ये वैदिक ज्योतिष, हस्तरेखा, वास्तु शास्त्र और धर्मशास्त्र की गहरी समझ रखने वाली आचार्या जी की सबसे बड़ी खासियत उनकी सरल भाषा और सटीक मार्गदर्शन है। वे लोगों को ग्रहों से डराती नहीं, बल्कि सही उपाय, पूजा-पाठ और सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन की परेशानियों से बाहर निकलने का रास्ता दिखाती हैं।
यही वजह है कि आज पटना ही नहीं, पूरे बिहार सहित देश के कई राज्यों से लोग उनसे परामर्श के लिए जुड़ रहे हैं। युवा वर्ग में तो वे प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। युवाओं का कहना है कि आचार्या जी ने ज्योतिष को अंधविश्वास से निकालकर ज्ञान और विश्वास से जोड़ा है। सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों के प्रचार में भी वे हमेशा सबसे आगे रहती हैं। धार्मिक व सामाजिक मंचों पर उनकी उपस्थिति ही कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा देती है।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों का कहना है कि आचार्या सुश्री काजल कुमारी (गार्गी) बिहार की वह प्रतिभा हैं, जो आने वाले समय में देशभर में ज्योतिष जगत का गौरव बनेंगी।