*गरोठ क्षेत्र मे 108 एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव,महिला ने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया महिला एवं बालिका दोनों स्वस्थ हैं दोनों को सिविल हॉस्पिटल गरोठ में सुरक्षित भर्ती कराया गया*
मंदसौर जिले के गरोठ तहसील के अंतर्गत बाण्डीया खाल निवासी सीमा पति राहुल बघाना उम्र 22 साल जाति बंजारा को प्रसव पीड़ा होने पर टोल फ्री नंबर 108 पर जानकारी दी जिसकी सूचना मिलते ही थाना गांधीसागर की एम्बुलेंस महिला को लेने तुरंत बाण्डीया खाल गांव के लिए रवाना हुई महिला को एंबुलेंस में शिफ्ट किया और गरोठ के लिए निकल पड़ी परंतु गाव के बहार महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी जिसको देखकर एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अनिल प्रजापति,एवं पायलेट ईश्वर माली द्वारा गाड़ी रास्ते में रोक कर डिलीवरी करने का निर्णय लिया गया महिला ने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया महिला एवं बालिका दोनों स्वस्थ हैं दोनों को सिविल हॉस्पिटल गरोठ में सुरक्षित भर्ती कराया गया महिला एवं परिजनों द्वारा 108 की सेवाओं की सराहना की गई!