मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के निधन पर शोक जताने नेमार पहुंचे विक्की प्रधान
गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता श्रीमती रूपी सोरेन के आकस्मिक निधन पर गम्हरिया के झामुमो युवा मोर्चा (शिलाओ) के उपाध्यक्ष विक्की प्रधान अपने युवा साथियों के साथ मुख्यमंत्री के पैतृक आवास नेमार पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विक्की प्रधान और उनके साथियों ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।