सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को हिसार के एसपी सिद्धान्त जैन ने किया सम्मानित..
हिसार के एसपी हिसार सिद्धान्त जैन ने पुलिस विभाग में अपनी ड्यूटी के दौरान सराहनीय, मेहनत एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। एसपी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को प्रशंसा-पत्र/सम्मान प्रदान करते हुए उनके कार्य की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
सराहनीय कार्य के लिए इंस्पेक्टर रमेश, पीएसआई सजींत, एएसआई सूरजमल, एएसआई बलजीन्द्र, एएसआई गोविन्द सिंह, एएसआई सुरेन्द्र, एलएएसआई कांता, मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार, सिपाही मनदीप, सिपाही प्रवीन, एसपीओ सतीश, ईएचसी अनिल कुमार तथा एचकेआरएन कर्मचारी कुलदीप सिंह को सम्मानित किया गया।
#hisar #police