चरथावल, मुजफ्फरनगर। कस्बा क्षेत्र के गांव मंगलपुर में भारतीय किसान मजदूर संगठन की ओर से जनसंवाद एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि संगठन का किसी सरकार से व्यक्तिगत बैर नहीं है, लेकिन किसान-मजदूरों से जुड़ी नीतियों का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने आगामी 15 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में प्रस्तावित महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार के तहत नरेंद्र राघव को जिला उपाध्यक्ष और सुमित राघव को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला अध्यक्ष लोकेश पुंडीर ने संगठन की गतिविधियों और विस्तार पर बात रखी।
कार्यक्रम में संजू राणा, शेरपाल प्रधान, बिल्लू राणा, सौरभ मंदिर, मेहताब, अमन, शिव कुमार, विनोद प्रधान, मुकेश चौहान, सौरभ पुंडीर समेत आसपास के गांवों से किसान, मजदूर और ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल (मुजफ्फरनगर)
.
.
.
.
#Charthawal #Muzaffarnagar #KisanNews #KisanMahapanchayat #FarmersProtest #KisanSangathan #MuzaffarnagarNews #UPNews #FarmerNews #NHPBharat