
अक्सर यात्री ट्रेन छूट जाने के बाद घबरा जाते हैं और अपनी कंफर्म सीट खोने का डर महसूस करते हैं। रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि यात्री बोर्डिंग स्टेशन पर ट्रेन नहीं पकड़ पाता है, तो टीटीई तुरंत उसकी सीट किसी दूसरे को आवंटित नहीं कर सकता। नियम के तहत, टीटीई को ट्रेन के अगले दो स्टॉपेज या ट्रेन खुलने के समय से 1 घंटे तक यात्री का इंतजार करना अनिवार्य है। इस अवधि के भीतर आप अगले स्टेशन पर पहुंचकर अपनी सीट का दावा कर सकते हैं।
यदि आप यात्रा शुरू करने से पहले जानते हैं कि आप तय स्टेशन पर नहीं पहुंच पाएंगे, तो चार्ट बनने से पहले आईआरसीटीसी पोर्टल पर जाकर बोर्डिंग स्टेशन बदल लें। वहीं, यदि ट्रेन बहुत आगे निकल चुकी है और पहुंचना असंभव है, तो आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट पर जाकर टीटीआर (TDR) फाइल करें। सही कारण बताने और वेरिफिकेशन के बाद किराए का एक बड़ा हिस्सा रिफंड के तौर पर वापस मिल जाता है। डिजिटल टैबलेट (HHT) के दौर में दो स्टॉप के बाद 'नो शो' मार्क होने से पहले ही सतर्क रहना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी के नियमों पर आधारित है। रेलवे प्रशासन समय-समय पर टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और रिफंड नियमों में बदलाव करता रहता है। किसी भी आपात स्थिति के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें या आधिकारिक आईआरसीटीसी वेबसाइट देखें।
#breakingnewswala #IndianRailways #जरूरीखबरNews #TrainRules #IRCTC #TravelTips #RailwayUpdates #BNWTV