
करंट की चपेट में आने से 3 दुधारू भैंसों की मौत।
बिहार/बांका। बांका ज़िला अंतर्गत फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र पड़ाव चक गांव में आज दोपहर शनिवार को पशुपालक रंजन यादव वो सिकन्दर यादव प्रतिदिन की भांती आज शनिवार को भी दोनों पशु पालकों के द्वारा अपने अपने दुधारू पशु भैंस को गांव के गली रास्ते से होकर बाहर मुख्य सड़क से बाहर ले जा रहा था की मुख्य सड़क पी सी सी के किनारे बिजली पोल से लगे स्टेक तार में बारिस पड़ने के कारन किसी तरह से कारेंट आगया था स्टेक तार में सकते ही एक एक कर तीनों भैंस का करंट लगने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। इस घटना को लेकर गांव में काफी हद चल पैदा है गयी। घटना को लेकर गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित हो गये। और विधुत विभाग के लापरवाही पर आक्रोसीत होते हुए नारे बाजी करते हुए फुल्लीडुमर रामपुर मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया गया। घटना की जानकारी फुल्लीडुमर थाना को प्राप्त होते ही थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामिनो को समझा बुझाकर अबरुध मुख सड़क को जाम से निजात दिलाने की काम किया गया विधुत विभाग के कोई भी पदाधिकारी एवं कर्मी घटना स्थल पर भय के कारन नहीं पहुंचे इधर घटना को लेकर पशुपालकों के द्वार विभाग से मुआबजे की मांग कर रहे थे पशुपालक सिकन्दर यादव एंव रंजन यादव दोनों साकीन पड़ाव चक थाना फुल्लीडुमर जिला बांका के द्वारा फुल्लीडुमर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। घटना की सूचना पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार एवं डॉक्टर अजय कुमार सिंह को भी सुचना दिया गया सुचना पाते ही दोनो चिकित्सक घटना स्थल पर पहुंचे और मृत दुधारू पशुओं का कागजी प्रक्रिया पूरा करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने की बात कही गयी है ता की सरकारी मुआवजा का लाभ पशुपालकों को मिल सके।