Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

विकास कार्यों में फर्जीवाड़े का आरोप, जांच की मांग मामला ग्राम खैरी का, एसडीएम को दिया शिकायती पत्र कोंच। ग्राम खैरी में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के कथित गबन और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। गांव के रहने वाले दीपेश कुमार पुत्र नरेंद्र पाल उर्फ राहुल तथा ग्राम कैथी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र परमलाल ने बुधवार को एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्राम पंचायत खैरी में क्षेत्र पंचायत द्वारा वर्ष 2024-25 के दौरान कई विकास कार्य कराए जाने का दावा किया गया, जबकि वास्तविकता में मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ। इसके बावजूद संबंधित कार्यों का भुगतान निकाल लिया गया। शिकायत करने वालों ने विशेष रूप से जलरोक बांध निर्माण कार्य का उल्लेख करते हुए बताया कि गोपाल के खेत से देवगांव मेड़े तक जलरोक बांध निर्माण का कार्य दर्शाया गया है, जिसका वर्क आईडी 3138006 डब्ल्यूसी/958486255824133747 है। इस कार्य के नाम पर लगभग 5.02 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने इस मामले की पूर्व में भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने प्रदेश स्तरीय टीएससी अथवा चीफ टीएससी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि कथित भ्रष्टाचार की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई हो सके। फिलहाल शिकायत के बाद मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

Konch, Jalaun | Jun 17, 2026

MORE NEWS

#कालपी #कोंच #जालौन #माधौगढ़ #उरई

#कालपी #कोंच #जालौन #माधौगढ़ #उरई

Konch, Jalaun | Jun 22, 2026

राठौर समाज सेवा समिति ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

कोंच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति, कोंच द्वारा वृक्षों को प्रसन्न अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पहला पौधा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आनंद नगर अंडा में लगाया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश राठौर ने बताया कि समिति लक्ष्य है कि नगर में पौधा रोपण कर नगर को हराभरा बनाना है। इसी क्रम में जल्द ही 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर संस्था की जनसंचालिका बहन बंदना राठौर ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी और आत्मा-परमात्मा के संबंध पर विचार साझा किए। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

राठौर समाज सेवा समिति ने कराया योग शिविर

कोंच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति, कोंच द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन टिंकल राठौर ने किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजेश राठौर, गौरी शंकर राठौर, धर्मेंद्र राठौर, अनूप राठौर, इंजीनियर दिलीप राठौर, पंकज राठौर, डॉ. विकास राठौर सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

राठौर समाज सेवा समिति ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य कोंच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति, कोंच द्वारा वृक्षों को प्रसन्न अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पहला पौधा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आनंद नगर अंडा में लगाया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश राठौर ने बताया कि समिति लक्ष्य है कि नगर में पौधा रोपण कर नगर को हराभरा बनाना है। इसी क्रम में जल्द ही 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर संस्था की जनसंचालिका बहन बंदना राठौर ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी और आत्मा-परमात्मा के संबंध पर विचार साझा किए। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। राठौर समाज सेवा समिति ने कराया योग शिविर कोंच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति, कोंच द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन टिंकल राठौर ने किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजेश राठौर, गौरी शंकर राठौर, धर्मेंद्र राठौर, अनूप राठौर, इंजीनियर दिलीप राठौर, पंकज राठौर, डॉ. विकास राठौर सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

Konch, Jalaun | Jun 21, 2026

#कालपी #कोंच #जालौन #माधौगढ़ #उरई

#कालपी #कोंच #जालौन #माधौगढ़ #उरई

Konch, Jalaun | Jun 21, 2026