वेदांता हॉफ मैराथन में रेवाड़ी की पिता-पुत्र की जोड़ी का सराहनीय प्रदर्शन
(रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार)
: हाल ही में नई दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में वेदांता हॉफ मैराथन में रेवाड़ी की पिता-पुत्र की जोड़ी चन्द्रकांत व देवेश ने 10 किलोमीटर रेस में हिस्सा लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया। इस इंटरनेशनल रेस में लगभग 41 हजार धावकों ने भाग लिया।
रेस से लौटे चन्द्रकांत ने बताया कि 15-24 आयु वर्ग में उसके बेटे देवेश ने भाग लिया और 552 प्रतिभागियों में से 16वां स्थान प्राप्त किया। वहीं 45-54 आयु वर्ग में उन्होंने स्वयं भाग लिया और 858 में से 26वां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस मैराथन में पहली बार 11 लोगों को हीरो व इनप्रेशन के तौर पर चुना गया। जिसमें उनकी पिता-पुत्र की जोड़ी का चयन किया गया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का मौहाल है।
Rewari, Rewari | Oct 19, 2026