#बस्ती: बैनामे की गवाही को लेकर खू**नी संघ**र्ष, एक व्यक्ति की मौ**त से गांव में मचा बवाल
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में बीती रात जमीनी रंजिश को लेकर हुए खू**नी संघ**र्ष में लक्ष्मिन नामक व्यक्ति की मौ**त हो गई। बताया जा रहा है कि बैनामे में गवाही देने को लेकर शुरू हुआ विवा*द देखते ही देखते हिं**सक झड़**प में बदल गया। मारपीट में गंभीर रूप से घाय**ल लक्ष्मिन की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौ**त हो गई।
घटना के बाद मृत**क के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपियों के घर को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान आरोपियों के घर पर जमकर हंगामा और मा*रपी**ट की घटना भी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित पक्ष के कुछ परिजनों को हिरासत में ले लिया।
सूचना मिलते ही एएसपी श्यामाकांत और सीओ रुधौली मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने श**व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
Basti, Basti | Jun 23, 2026