
मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी वक्फ बोर्ड में दो गैर मुस्लिम सदस्य और दो मुस्लिम महिलाएं शामिल होंगी। जल्द ही नए बोर्ड का गठन किया जाएगा। सुन्नी वक्फ बोर्ड में 11 लोग होंगे। इनमें एक चेयरमैन और दस मेम्बर होंगे। इन 11 सदस्यों में दो गैर मुस्लिम सदस्य और दो मुस्लिम महिलाएं होंगी।
इसके अलावा पसमांदा मुसलमानों को भी बोर्ड में शामिल किया जाएगा। सरकार का कहना है कि नए बोर्ड के गठन के बाद वक्फ बोर्ड में ज्यादा पारदर्शिता आएगी। यूपी के सुन्नी वक्फ बोर्ड का कार्यकाल मार्च में पूरा हो चुका है और शिया वक्फ बोर्ड का कार्यकाल अक्टूबर में पूरा हो जाएगा। ऐसे में नए बोर्ड का गठन करने के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जहां वक्फ बोर्ड में दो हिंदू सदस्य हैं।
अब उत्तर प्रदेश में भी वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम सदस्यों को शामिल किया जाएगा। यूपी में कुल 2,32,547 वक्फ प्रॉपर्टी हैं। सुन्नी वक्फ बोर्ड में 2,17,161 और शिया वक्फ बोर्ड में 15,386 प्रॉपर्टी हैं। उम्मीद पोर्टल पर अब तक से 92000 से ज्यादा वक्फ संपत्तियां दर्ज की जा चुकी हैं।
#UPWaqfBoard #PasmandaMuslims #Muslims #UP