जोधपुर में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर महिला इन्फ्लूएंसर ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी (बालाजी फार्म हाउस) की है।
इन्फ्लूएंसर (कंटेंट क्रिएटर) अनीता बिश्नोई का फिलहाल जोधपुर के मथुरादास माथुर (MDM) हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अनीता बिश्नोई ने यह कदम उठाने से करीब पांच घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था। पोस्ट में लिखा था- "आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी।
इन्फ्लुएंसर के पति का कहा- पिछले कुछ दिनों से कुछ इन्फ्लुएंसर लगातार टारगेट करके मेरी पत्नीअनीता बिश्नोई परेशान कर रहे थे। इसके चलते अनीता इस तरह का कदम उठाया।
Behror, Alwar | Jun 3, 2026