जिला शिमला के रोहड़ू में सीमोली पुल से एक पिकअप पब्बर नदी में गिर गई,हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक की जान बच गई है और उसका उपचार सिविल अस्पताल रोहड़ू में कराया गया।वाहन चालक की पहचान 35 वर्षीय सचिन चौहान, पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी रोहड़ू के रूप में हुई है। हादसे के समय वाहन में चालक अकेला सवार था।