वनांचल की महिलाओं ने बदली तस्वीर! देवरी जलाशय में केज कल्चर से बढ़ रही आय, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Description
सीधी जिले के कुसमी वनांचल क्षेत्र में मत्स्य पालन आज ग्रामीण आजीविका का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने भुईमाड़ स्थित देवरी जलाशय का निरीक्षण कर आदिवासी महिला मछुआ समूह द्वारा संचालित केज कल्चर का जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं से उत्पादन, आय, विपणन और शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी ली तथा उनके प्रयासों की सराहना की। इसके बाद ग्राम गैवटा में खेत तालाब आधारित मत्स्य पालन मॉडल का भी अवलोकन किया और इसे किसानों की अतिरिक्त आय का प्रभावी माध्यम बताया। अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों और स्व-सहायता समूहों को मत्स्य पालन से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
Hashtags
#SidhiMedia24 #Sidhi #Kusmi #FishFarming #CageCulture