अंबेडकरनगर में दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत!
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर मार्ग स्थित बरधा भीरा में शनिवार सुबह ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में 26 वर्षीय मोहित की मौत हो गई। हादसा बिंदेश्वरी पीजी कॉलेज के पास हुआ।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कटारिया गांव निवासी मोहित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सबसे दुखद बात यह है कि मोहित महज तीन दिन पहले ही एक बेटे का पिता बना था। घर में जहां बच्चे के जन्म की खुशियां थीं, वहीं अब मातम पसरा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार के प्रति UP45 NEWS की गहरी संवेदनाएं।
#AmbedkarNagar #UP45News #RoadAccident #E रिक्शा #AccidentNews Akbarpur Sammmanpur UttarPradeshNews BreakingNews RoadSafety