कानपुर रंगदारी केस में सुरेश पाल की जिरह पूरी
कानपुर में ढाई करोड़ रुपये की कथित रंगदारी के मामले में होटल कारोबारी सुरेश पाल की कोर्ट में जिरह पूरी हो गई।
जिरह के दौरान सुरेश पाल ने SIT पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस के दबाव में उनसे सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए और पुलिस ने उनके नाम से गलत बयान लिख दिया।
वहीं, कोर्ट में पूछे गए सवालों के दौरान सुरेश पाल ने कहा कि अखिलेश दुबे ने उनसे कोई रंगदारी नहीं मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ दर्ज पॉक्सो एक्ट के मुकदमे और पुलिस के कथित दबाव को लेकर उन्होंने कोर्ट के सामने अपनी बात रखी।
सुरेश पाल की जिरह तीन तारीखों से चल रही थी, जो अब पूरी हो गई है। मामले में अभियोजन अब 1 अक्टूबर को अपना अगला गवाह पेश करेगा।
मामले में पुलिस पहले ही करीब 250 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। अब आगे की सुनवाई पर नजर रहेगी।
#Kanpur #KanpurNews #KanpurCrime #RangdariCase #SureshPal #AkhileshDubey #SIT #CrimeNews #KanpurBreakingNews #GroundZeroNews #groundzeronewskanpur