
#करोड़ों की #सड़क में ‘भस्सी’ देख भड़के #विधायक, बोले- गुणवत्ता से खिलवाड़ किया तो भुगतान भी रुकेगा और कार्रवाई भी
#बेल्थरारोड, 30 सितंबर।
#बेलौली से चौकियां मोड़ तक करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर मंगलवार शाम करीब छह बजे बेल्थरारोड विधायक हंसू राम मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही गिट्टी व अन्य सामग्री की गुणवत्ता परखी।
#चौकियां मोड़ के पास निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्धारित साइज की गिट्टी के बजाय डस्ट और ‘भस्सी’ जैसी सामग्री के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए।
#विधायक ने कहा कि निर्माण में मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में घटिया निर्माण या मानकों के विपरीत सामग्री का इस्तेमाल पाया गया तो संबंधित कार्यदायी संस्था का भुगतान रोका जाएगा और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
#उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सड़क जनता के लिए मजबूत और टिकाऊ होनी चाहिए। कागज पर मानक और जमीन पर घटिया निर्माण की व्यवस्था नहीं चलने दी जाएगी। जांच के बाद ही निर्माण सामग्री और सड़क की गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
#बेल्थरारोड #बलिया #सड़कनिर्माण #सड़कचौड़ीकरण #हंसूराम #बेलौली #चौकियांमोड़ #निर्माणकार्य #गुणवत्ता