
#राठ: कुल्हाड़ी से हमला, फिर रस्सी से गला कसकर कर दी दादी की हत्या
⚠️ पारिवारिक विवाद बना खूनी खेल, आरोपी हिरासत में
राठ। कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद में युवक ने अपनी ही दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं हत्यारोपी के परिजन उसे मानसिक विक्षिप्त बता रहे हैं।
मवई गांव निवासी बहादुर राजपूत ने बताया कि रविवार दोपहर उनका पारिवारिक भतीजा गजेंद्र राजपूत घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बहादुर किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, हालांकि उन्हें चोट भी आई।
बताया गया कि उस समय घर में उनकी 85 वर्षीय मां शोभारानी अकेली थीं। आरोप है कि गजेंद्र ने उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया और चारपाई की रस्सी से गला कसकर उनकी हत्या कर दी।
कुछ देर बाद जब बहादुर घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को मृत अवस्था में पाया। शव चारपाई के पास था और गले में रस्सी कसी हुई थी।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह व कोतवाल अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और मृतका के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
👉 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं
👍 Like | 🔁 Share | 💬 Comment | 📲 Follow करें Rath Times – हर खबर पर पैनी नजर
#Rath #BreakingNews #CrimeNews #UPNews #Hamirpur #ViralNews #TrendingNews #nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Jul 20, 2026