
गांधीजी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेंवे-राठौड़
गांधी जयंती पर हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया बापू को याद
चूरूः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर जिला-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सभापति विनय गोयनका, एडीएम अर्पिता सोनी सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल हुए। सभी ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। गांधीजी के विचारों ने पूरी दुनिया को शांति और मानवता का मार्ग दिखाया। राठौड़ ने कहा कि हमें गांधीजी की सादगी, राष्ट्रभक्ति, सत्य, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि गांधीजी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि गांधीजी का जीवन सत्य, अहिंसा और जनसेवा के मूल्यों को समर्पित रहा। संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना ही गांधीजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने कहा कि गांधीजी ने महिलाओं, वंचितों और कमजोर वर्गों के सम्मान व अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास किए। कार्यक्रम में प्रभुसिंह सैनी, लक्ष्मी शर्मा, राजेंद्र चौबे व नीना भारती की टीम ने राम धुन और गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान का गायन किया गया। कार्यक्रम में एसजेईडी डीडी केके चन्द्रवंशी, डीईओ माध्यमिक सज्जन सैनी, तहसीलदार ताराचंद मीणा, कमल शर्मा, भास्कर शर्मा, मोहन गढ़वाल, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, नरेंद्र कंवल, सत्तार खान, नगेंद्र सिंह, रामनिवास भुंवाल, रजत शर्मा, भंवर गुर्जर, हरिराम चोपड़ा, बाबू पाटिल सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित थे। #Rajendra Rathore #harlalSaran
#follower #nonfollowers #highlights
#highlightseveryone #GandhiJayanti
#Shastrijayanti #fb #viralpost
Churu, Churu | Oct 2, 2026