अच्छी वर्षा की कामना को लेकर किसानों एवं नगर वासियों ने किया देवी, देवताओं का पूजन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान। श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाईमाधोपुर। बोंली क्षेत्र में अब तक भी पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण चिंतित किसानों एवं नगर वासियों ने आज बौंली नगर में गाजे, बाजे के साथ सभी देवी, देवताओं के भोग लगाकर विशेष पूजा अर्चना की। किसानों एवं नगर वासियों ने रविवार को सुबह खेड़ापति बड़े बालाजी, शक्तिपीठ रामबाड़ी बालाजी, हीरामन जी, तेजाजी, बराई माता,खूंट वाले भेरुजी, खोलिया वाले भेरुजी, बौंली माता सहित विभिन्न नगर के चारों ओर विराजमान देवी, देवताओं को भोग लगाकर पूजा अर्चना की।
किसानों ने बताया कि रबि की फसल में इस समय मक्का, बाजार, मूंगफली, तिल, उड़द सहित विभिन्न फसले हैं जो कि किसानों ने धरती माता मे बो दिए लेकिन वर्षा नहीं होने के कारण उनके अंकुर ढंग से नहीं फुट पा रहे हैं, अगर वर्षा हो जाएगी तो यह फसल अच्छी होगी।