नशा तस्करों पर पुलिस का फिर प्रहार
=====
पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, SIU नाहन की टीम ने भूपपुर टोल बैरियर के पास एक गाड़ी की तलाशी के दौरान कोडिन की 11 नशीली शीशियां बरामद कीं।
पुलिस ने इस मामले में साहिल उर्फ गोलू और मोहसिन उर्फ शोहेब, दोनों निवासी तिब्बती कॉलोनी, खेड़ा भूपपुर, को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी के अनुसार, पांवटा साहिब पुलिस थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
#सिरमौर
Ronhat, Sirmaur | Oct 22, 2026