बिसाऊ। कस्बे के होनहार युवा डॉ. शाहरुख चौहान ने FMGE अक्टूबर 2026 की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
हाजी हाकम अली चौहान के पुत्र डॉ. शाहरुख ने कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के दम पर यह सफलता हासिल की है। लंबे समय से डॉक्टर बनने के लक्ष्य को लेकर की जा रही उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई और उन्होंने महत्वपूर्ण परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार का नाम रोशन किया।
डॉ. शाहरुख चौहान, ठेकेदार सदाम हुसैन के छोटे भाई हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#tharkiawaazajay #bissau #success #fmgeindia #doctor
Churu, Churu | Nov 10, 2026