छतरपुर 🆕 छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत 5 साल पुराने चेक बाउंस के प्रकरण के वारंटी को किया गिरफ्तार
एसपी छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता।
पुलिस थाना कोतवाली अंतर्गत वर्ष 2021, 5 साल पुराने चेक बाउंस के प्रकरण का वारंटी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार वारंटी कुलदीप पटेरिया पिता प्रमोद पटेरिया निवासी छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, राजेश यादव, आरक्षक राहुल, नरेंद्र एवं टीम की भूमिका रही।
#chhatarpur