करौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, करौली के कार्यकर्ताओं द्वारा राजकीय पी जी महाविद्यालय करौली में नवप्रवेशित विद्यार्थियों की सुविधा एवं मार्गदर्शन के लिए सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन, महाविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं छात्र हित से जुड़ी जानकारियां प्रदान कीं।
इस अवसर पर ABVP जिला संयोजक तिलक भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हितों के लिए कार्य करती आई है और नवप्रवेशित छात्रों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सहायता शिविर लगाया गया है।
इस दौरान नगर मंत्री पीयूष शर्मा, तुषार शर्मा, माखन राजपूत, गजेंद्र जेड़िया, चरण जाट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया और उन्हें महाविद्यालय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।