
*थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का लैपटाप बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश शर्मा व थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना गड़वार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 259/26 धारा 305(a),331(4),317(2) BNS सें सम्बन्धित 01 नफर *अभियुक्त उपेन्द्र वर्मा पुत्र नन्द जी वर्मा निवासी थुम्भा उत्तम थाना गड़वार जनपद बलिया* को थाना गड़वार की (डॉयल 112) पीआरवी 5421 कर्मचारी के द्वारा थाना स्थानीय पर दाखिल किया गया था, अभियुक्त उपेन्द्र वर्मा के निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गये लैपटाप की बरामदगी करते हुये अभियुक्त को आज दिनांक 07.10.2026 को उ0नि0 अब्दुल हफीज मय हमराहियान फोर्स द्वारा समय करीब 13.35 बजे दिन में नियमानुसार गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*सम्बन्धित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 259/26 धारा 305(a),331(4),317(2) BNS थाना गड़वार, जनपद बलिया
*अभियुक्त का नाम पता -*
1. उपेन्द्र वर्मा पुत्र नन्द जी वर्मा निवासी थुम्भा उत्तम थाना गड़वार जनपद बलिया, उम्र 21 वर्ष,
*बरामदगी का विवरणः-*
1. एक अदद लेनेवो (LENEVO) लैपटॉप
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 अब्दुल हफीज थाना गड़वार जनपद बलिया
2.का0 शिवम पटेल थाना गड़वार जनपद बलिया
3.का0 सत्यदेव थाना गड़वार जनपद बलिया
4.का0 जितेन्द्र चौरसिया थाना गड़वार जनपद बलिया ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*
Ballia, Ballia | Oct 8, 2026