गजराजगंज थाना कांड संख्या-93/26 में बरौनी से कानपुर जाने वाली IOCL की पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। कार्रवाई के दौरान चोरी किया गया पेट्रोलियम बरामद करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की इस सफल कार्रवाई और उत्कृष्ट कार्यकुशलता को देखते हुए IOCL के मुख्य प्रबंधक अमरेंद्र पासवान ने अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
भोजपुर पुलिस अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।